मध्य प्रदेश
रीछों के हमले से व्यक्ति गंभीर घायल
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तीन रीछों के हमले से एक 48 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम हल्ले गौंड पिता गोकुल गौंड निवासी डबा हरदुआ दमोह को गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जब मवेशियों को तलाश करने के लिए गया था, तभी तीन रीछों ने आकर हमला कर दिया। जिससे बुरी तरह घायल हो जाने पर डॉक्टर महेश सिंह द्वारा इलाज किया जा रहा है।



