मध्य प्रदेश

बोनी करने जा रहे ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत, किसान घायल

बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां किसान की गेहूं की बोनी करने जा रहे ट्रेक्टर चालक की अचानक ट्रेक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई तो वही किसान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे शासकीय सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक किसान बुद्धा अहिरवार ट्रेक्टर मालिक अर्जुन अहिरवार का किराए से ट्रेक्टर लेकर अपनी गेहूं की बोनी कराने खेत पर बोवनी मशीन लगा ट्रेक्टर लेकर खेत पर दोनों जा रहे थे कि अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रेक्टर सड़क किनारे पलट गया जिससे ट्रेक्टर चालक अर्जुन अहिरवार की ट्रेक्टर में दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही किसान बुद्धा अहिरवार घटना में घायल हो गया जिसे शासकीय सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान ट्रेक्टर पर किसान बुद्धा अहिरवार और मृतक ट्रेक्टर चालक अर्जुन अहिरवार दोनों लोग ट्रेक्टर पर मौजूद थे।
घटना गेहूरास गांव की बताई जा रही है।
फिलहाल मृतक का शव शवग्रह में रखवाया गया है। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम किया जायेगा।
पुलिस पूरी घटना की बारीकी से छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button