सागर शहर में उठी शराब बंदी की आवाज, नशा मुक्त घोषित किया जाए

मोहन सरकार की शराब नीति को घेरा
जिला ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र सिंह लोधी
सागर । सागर मुख्यालय में 22 नवंबर 2025 शनिवार को भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में संगठन के 20 हजार सदस्य और समाज के जिम्मेदार नागरिक सागर जिला इम्मानुअल स्कूल में एक ऐतिहासिक उद्देश्य लेकर एकत्रित हुए। उद्देश्य है कि नशामुक्त समाज की स्थापना जहां प्रत्येक व्यक्ति जागरूक संयमी और सशक्त जीवन व्यतीत कर सके सदगुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आयोजित यह रैली और सभा जिले में व्याप्त नशे जैसी घातक प्रकृति के विरोध में जनजागरण विशाल पद यात्रा निकाली व शंखनाद की।
सर्वविदित है कि भगवती मानव कल्याण संगठन 30 वर्षों से नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु एक सशक्त एवं सतत जन आंदोलन संचालित कर रहा है सदगुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में संगठन के सदस्य देश के विभिन्न भागों में जाकर जनजागरण रैलियो सभाओ और व्यक्तिगत संवादों के माध्यम से लोगों को नशे की विनाशकारी आदत से दूर रहने की प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं इन निरंतरण प्रयासों का परिणाम यह रहा है कि आज तक करोड़ों लोग नशा मुक्त जीवन की राह पर अग्रसर हुए हैं और जिन्होंने न केवल स्वयं को बल्कि अपने परिवार और समाज को भी एक नई दिशा प्रदान की है इसी कड़ी में 22 नवंबर दोपहर 12 बजे से आरंभ हुऐ यह भव्य रैली इम्मानुअल स्कूल, कलेक्ट्रेट, सिविल लाइन चौराहा, कालीचरण चौराहा, भोपालगंज, बस स्टैंड, कोतवाली, तीनवत्ती जामा मस्जिद , राधा तेराहा, स्टेशन रोड, डिंपल पैट्रोल पंप ,से होते हुए इम्मानुअल स्कूल मैदान पहुंचेगी जहां एक प्रेरक सभा का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर सैकड़ो नागरिक नशा मुक्ति का संकल्प लेकर इस पवित्र मोहिम का हिस्सा बनेंगे गुरुदेव जी के जीवन मूल्यों से प्रेरित किया है आयोजन केवल विरोध का प्रतीक नहीं बल्कि एक सामाज का आरंभ है एक ऐसे समाज के निर्माण का जहां शांति सदाचार और संस्कार का प्रकाश हर घर में पहुंचे आईऐ पुनीत प्रयास का हिस्सा बनकर अपने जीवन तथा समाज को पवित्रता स्वास्थ्य और संतुलन की दिशा में अग्रसर करें एवं एक ऐसे भारत का निर्माण करें जहां हर परिवार मुस्कुराए हर युवा जाने और हर हृदय से नशा मुक्त भारत खुशहाल भारत का स्वर निकले यह रैली कार्यक्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रमरत्न शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव सिद्धाश्रम रत्न अजय अवस्थी जी एवं सिद्धाश्रम चेतना अरुणी जी की विशेष उपस्थिति रही।
भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रयासों से सागर संभाग में लगभग 800 पंचयाते नशा मुक्त घोषित हो चुके हैं सागर नगर वासियों ने अपील की है कि हमारे सागर संभाग कुंभ नशा मुक्त घोषित किया जाए।
भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष बहन पूजा शुक्ला चेतावनी दी है कि मध्यप्रदेश को समय रहते हुए नशा मुक्त घोषित कर दो वरना भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं के कदम कोई रोक नहीं पाएगा सागर में शराब नहीं पानी पहुंचाओ घर घर युवा पीढ़ी बर्बाद होती जा रही है नशे की चपेट में बच्चों का भविष्य बिगड़ता जा रहा है ऐसे में हमें शराब पूर्ण करें बंद करवाना चाहिए।



