बेगमगंज में 10 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। 10 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता में बेगमगंज नगर व ग्रामीण मण्डल एवं सुल्तानगंज मण्डल के अंतर्गत क्रिकेट में 50 एवं कबड्डी में 17 टीमें भाग लें रही है।
आज समारोह के मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री रामपाल सिंह द्वारा बेगमगंज में शासकीय डीडी महाविद्यालय खेल मैदान पर एवं सुल्तानगंज में लाल परेड मैदान पर ग्रामीण अंचल की क्रिकेट एवं कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
इस अवसर पर नपाध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जगदीश लोधी, नगर मण्डल अध्यक्ष अजय जाट, जिला सदस्य कमल साहू, भाजपा जिला मंत्री गायत्री नगरिया, भाजपा महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष राजकुमारी शाक्या, सिलवानी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, खेल समन्वयक शुभाष रैकवार एवं पार्षदगणों में अजय अज्जू जैन, राजीव दुबे, बृजेश लोधी, प्रवीण जैन, रवि राज, गुलाब रजक, महेश साहू, लोकराज सिंह एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्रसिंह तोमर, भगवान सिंह लोधी, संतोष राय, बसंत शर्मा, डॉ. रवि शर्मा, राकेश भार्गव, नगर मीडिया प्रभारी गोविंद गोलू कुंडरिया, मुकेश पाटकर, राजेंद्र सिंह फौजी, संतोष घोषी इत्यादि एवं सुल्तानगंज में नत्थूसिंह बड़े भैया, देशराज सिंह तोमर, सुल्तानगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिराम यादव सहित भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं खेलप्रेमियों के साथ मुख्य अतिथि रामपाल सिंह ने क्रिकेट एवं कबड्डी मैच का शुभारंभ किया।
ग्राम पंचायत खजूरिया बरामद गढ़ी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी ली, वही ग्राम पंचायत सुमेर के खिलाड़ियों द्वारा गेंदबाजी की गई। अंत में खजूरिया बरामद गढ़ी की टीम विजेता रही।
वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में नगर मण्डल एवं ग्रामीण मण्डल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ।
जिसमें नगर मण्डल की टीम विजेता रही।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहाकि 20 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें तीनों मंडलों की क्रिकेट में 50 एवं कबड्डी की 17 टीमें भाग लेंगी। विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण खेल महोत्सव से ग्रामीण अंचल से अच्छी खेल प्रतिभाएं निकलकर आ रही है। जो राज्य एवं नेशनल लेबिल पर जाकर अपने हुनर का जोहर दिखाकर देश एवं अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी। जो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक भी पहुंचेंगी।



