मध्य प्रदेश

शिक्षक दंपति बने मिसाल, बेटे प्रयस लोधी के जन्मदिन पर स्कूली बच्चों को बांटे गर्म स्वेटर एवं शैक्षिक सामग्री

रिपोर्टर : सतीश मैथिल
सांचेत । सांची ब्लॉक, संकुल केंद्र सांचेत अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला गमीरी में पदस्थ शिक्षिका रजनी लोधी एवं शासकीय प्राथमिक शाला पठार टोला में पदस्थ शिक्षक धीरज लोधी के सुपुत्र प्रयस लोधी के जन्मदिन पर शिक्षक दंपति ने अनोखी पहल की है, जिन्होंने एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला गमीरी के कक्षा 1 से 8 तक के सभी 36 बच्चों को अपनी ओर निःशुल्क स्वेटर, एवं शैक्षिक सामग्री, मिष्ठान तथा प्राथमिक शाला पठार टोला के कक्षा 1 से 5 तक के सभी 35 बच्चों को शैक्षिक सामग्री एवं मिष्ठान वितरित कर बेटे का जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाया।
इस पहल में जनशिक्षक रघुवीर सिंह भदौरिया एवं दीपक शाक्या का विशेष भूमिका रही, साथ ही शाला में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोइयाओं को भी शिक्षक दंपति स्वेटर भेंट किए गए | यह दंपति इस अनुकरणीय कार्य वह पिछले 5 वर्षों से कर रहे हैं, साथ ही शाला में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोइयाओं को भी स्वेटर प्रदान किए गए, जो अन्य सभी शिक्षक साथियों के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर शाला प्रभारी कमलेश रजक, शिक्षक गगन खत्री, शिक्षिका मुन्नीबाई चिड़ार, माधोसिंह मीना, सहित पालकगण उपस्थित रहे,
शिक्षक दंपति के इस सराहनीय कार्य के लिए संकुल प्राचार्य करण सिंह राठौरिया सहित समस्त शिक्षक परिवार ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button