क्राइम

लोकायुक्त ने उपसंचालक कृषि को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

नर्मदापुरम। लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नर्मदापुरम के उपसंचालक कृषि जे. आर. हेड़ाऊ को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सूत्रों के अनुसार अधिकारी ने एक खाद-बीज विक्रेता के निलंबित लाइसेंस की बहाली के बदले 1 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने जाल बिछाया और आरोपित अधिकारी को घूस लेते ही पकड़ लिया।
लोकायुक्त ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button