पथवारी ग्राम में जल संचय अभियान के तहत नदी तालाबों की सफाई, बोरी बंधान का किया गया निरीक्षण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में मंगलवार को ग्राम टिकरिया, ग्राम पंचायत पथवारी, विकासखंड बड़वारा में जल संचय अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक नंदनी वाटिया के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के तहत दत्तात्रेय आश्रम टिकरिया मंदिर प्रांगण में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पथवारी एवं सीएमसीएलडीपी के एमएसडब्ल्यू/बीएसडब्ल्यू विद्यार्थियों की सहभागिता रही । जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पथवारी ग्राम स्थित पंच जल कुंड धाम, झिरिया घाट का निरीक्षण कर नदी व तालाबों की साफ-सफाई कराई गई तथा बोरी बंधान की आवश्यकता का जायजा लिया गया।
ब्लॉक समन्वयक नंदनी वाटिया ने ग्रामीणों को जल संचय के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि वर्षा जल संरक्षण, नदी-तालाबों की स्वच्छता और बोरी बंधान जैसे प्रयास भविष्य में जल संकट से बचाव में सहायक होंगे। उन्होंने जन सहभागिता के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नवअंकुर संस्था प्रतिनिधि राम सखा पाल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष गणेशपुरी गोस्वामी, ग्राम पंचायत पथवारी के सरपंच प्रतिनिधि ठाकुर अमर राज सिंह, एचपी चंद्रास्वामी, हनुमंत प्रसाद पयासी, सचिन सिंह चौहान, सुजीत महोबिया, आशीष सिंह विशेन, सुनील कुमार राय, खुशबू सिंह, लवकुश भूमिया, सुरेंद्र सिंह, उदयभान सिंह, शिव प्रसाद रैदास, सीमा सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए निरंतर सहयोग करने का संकल्प लिया।



