ईको पर्यटन विकास बोर्ड के तहत् कैम्प जमुनिया में स्कूली बच्चों का अनुभूति कैम्प आयोजित

सिलवानी । ईको टूरिज्म बोर्ड मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा स्कूली बच्चों को प्रकृति से परिचय कराना तथा पर्यावरण, वन सुरक्षा, वन्य प्राणियों के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु एवं अनुभूति कार्यकम की नवीन थीम “हम है धरती के दूत अब अकेला नहीं की थीम पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में वन ‘विभाग के माध्यम से अनुभूति कैम्प जमुनिया तहसील सिलवानी में आयोजित किये जाकर छात्र छात्राओं को प्रकृति के समीप ले जाकर प्राकृतिक पर्यावरण से स्वयं को वन संबंधी समस्त जानकारियों की अनुभूति कैम्पों के माध्यम से प्रकृति के सानिध्य में स्थल पर परिचय कराना तथा अनुभूति कैम्प का मुख्य उद्देश्य प्रकृति के प्रति जागृत करने के साथ ही स्कूली विद्यार्थियों में वन एवं वन्यप्राणियों के महत्व व संरक्षण की भावना विकसित करने के ऊद्देश्य से वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी सामान्य के अंतर्गत परिसर जमुनिया में वन्य सुरक्षा कैम्प जमुनिया के अंदर वन क्षेत्र में अनुभूति कैम्प का आयोजन किया।
छात्र छात्रओं में वन पर्यावरण तथा पर्यटन की समझ विकसित करने बच्चों को जंगल के अंदर ट्रॅकिंग, पक्षी देखना, जंगली वृक्षों की पहचान, औषधियों की पहचान तथा उनके उपयोग के बारे में विस्तार से परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी से महेन्द्र कुमार पालेचा डिप्टी रेंजर लाल सिंह धुर्वे, गोवर्धनदास जाटव, कार्यवाहक वनपाल गोवर्धनशर्मा, मनीष छारी, अखिलेश कुमार रजक, प्रेरक दीनानाथ श्रीवास्तव, हरनारायण सिंह, वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, मनोज साहू, श्याम रघुवंशी वन रक्षक के द्वारा विस्तार से समझाया गया ।
16 दिसम्बर मंगलवार को प्रातः 8 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया से बस ‘द्वारा 127 छात्र छात्राओं को वन सुरक्षा कैम्प जमुनिया लाया गया जहाँ पर छात्र छात्राओं को नाश्ता कराने के उपरांत रमाकांत रघुवंशी, पुरुषोत्तम रजक, अमित धुर्वे, आकाश तिवारी, भूपेन्द्र लोधी, योगेश भल्लाभी, विनय दीक्षित मदन मोहन शुक्ला का.वा. वनपाल, जुबेर खान वनरक्षक, सीता धुर्वे वनरक्षक के द्वारा वन भ्रमण कराया गया तथा वनस्पतियों के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा वन क्षेत्र में वन वर्धनिक कार्यों जैसे पत्थर के चैक डेम आदि दिखा कर उससे होने बाले लाभ के बारे में अवगत कराया गया। ट्रेकिंग के पश्चात कैम्प पर ही विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सामान्य ज्ञान, क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निंबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
सुमित राय तथा तृतीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीशान खान, द्वितीय स्थान स्थान- अनस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया ने प्राप्त किया।
चित्रकलां प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा ठाकुर कक्षा 11, द्वितीय स्थान राज कुशवाह, तृतीय स्थान- हर्ष तिवारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया ने प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगता, में प्रथम स्थान नीतू दीवार कक्षा 11. द्वितीय स्थान नैन्सी ठाकुर कक्षा 10, तृतीय स्थान- सोनाली रजक कक्षा 9 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया ने प्राप्त किया।
अनुभूति कार्यक्रम में परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी महेन्द्र कुमार पालेचा, मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, पुनीत समैया, राजेश यादव, सिलवानी थाना प्रभारी पुनम सविता, तहसीलदार सिलवानी एव नायाब तहसीलदार, संतोष रघुवंशी पूर्व सिलवानी, दीनानाथ श्रीवास्तव एवं शिक्षक कृष्ण कुमार साहू, किरण रघुवंशी, आदि ने विजेताओं को प्रमाण पत्र, एवं ट्राफी प्रदान की गई।
ईको अनुभूति कैम्प शासकीय शा.उ.मा.वि. जमुनिया के 127 छात्र छात्राओं को कैप, अनुभूति ब्रोशर, ड्राइंग शीट, ड्राइंग स्टेशनरी प्रदाय की गई।
ईको अनुभूति कार्यक्रम में प्रेमनारायण रजक स्थायीकर्मी, संतोष तिवारी, राम सिंह, भगवान सिंह वन विभाग के समस्त सहयोगी दलों के द्वारा कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया गया।



