मध्य प्रदेश

करणी सेना परिवार टीम की बैठक संपन्न, 21 दिसंबर को हरदा चलने का आह्वान

सिलवानी। आगामी 21 दिसंबर को हरदा में प्रस्तावित जनक्रांति न्याय आंदोलन के आमंत्रण एवं जनसंपर्क को लेकर बुधवार को नगर के काठिया मंदिर परिसर में करणी सेना परिवार टीम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चेतन सिंह राजपूत तथा जिला अध्यक्ष कु. सचिन सिंह राजपूत की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक में वक्ताओं ने बताया कि हाल के घटनाक्रमों में आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज तथा छात्रावास में प्रवेश कर बच्चियों के साथ कथित मारपीट के विरोध में करणी सेना परिवार द्वारा 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन के माध्यम से न्याय की मांग को लेकर सर्व समाज से सहभागिता का आह्वान किया गया।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के साथ राजकुमार सिंह सिकरवार, अंकित सिंह राजपूत, शिब्बू दादा, करणी सेना परिवार तहसील अध्यक्ष मन्नू सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष प्रियांश सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, तहसील उपाध्यक्ष राजा राजपूत, मीडिया प्रभारी नरेश प्रताप सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष सत्यम सिंह राजपूत, रितिक सिंह राजपूत, अर्जुन राजपूत, रवि गुप्ता, पुरन कुशवाहा, शुभम विश्वकर्मा, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष रानू सोनी, रघुवीर साहू, राहुल नामदेव, राघवेंद्र कुशवाहा, मोहित रघुवंशी, अंकित रघुवंशी, राजीव रघुवंशी, सौरभ रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के बंधु उपस्थित रहे।बैठक का संचालन हेमंत सिंह राजपूत ने किया। वक्ताओं ने 21 दिसंबर को हरदा पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button