मध्य प्रदेश

उप सचिव अरविंद कुमार चौरगड़े ने किया विद्यालय का निरीक्षण

सिलवानी। उप सचिव मंत्रालय भोपाल अरविंद कुमार चौरगड़े एवं एडीपीसी सुनील शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायसेन द्वारा सिलवानी पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय के प्रत्येक कक्ष का अवलोकन किया तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी शिक्षकों से प्राप्त की।
इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए कहा कि शासन द्वारा विद्यार्थियों के हित में संचालित प्रत्येक योजना एवं गतिविधि का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चे तक पहुंचना चाहिए। कोई भी विद्यार्थी किसी भी परिस्थिति में शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की अभिरुचि, क्षमता एवं सीखने के स्तर को ध्यान में रखते हुए उसका मार्गदर्शन किया जाए। शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करें, उनकी प्रतिभा को पहचानें तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित करें। प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी क्षमता के अनुरूप बेहतर अवसर प्रदान करना आवश्यक है।
अधिकारियों ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने इस वर्ष दोनों कक्षाओं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए शिक्षकों से पूरी लगन, जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button