मध्य प्रदेश

बाल अधिकार सप्ताह के तहत प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित, नैन्सी काछी ने हासिल किया प्रथम स्थान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बाल अधिकार सप्ताह के अंतर्गत ‘बाल संरक्षण, अधिकार और कानून’ विषय पर प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिलाषा चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और बाल अधिकारों एवं संरक्षण संबंधी विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नैन्सी काछी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अतुल कुमार मेहरा ने द्वितीय स्थान हासिल किया ।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, उनके संरक्षण तथा बच्चों के हित में बनाए गए कानूनी प्रावधानों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

Related Articles

Back to top button