सांदीपनि विद्यालय में ग्रेट इंप्रूवमेंट को लेकर एसडीएम हर्षल चौधरी ने किया भ्रमण

सिलवानी। बुधवार को एसडीएम हर्षल चौधरी ने सांदीपनि विद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता में ग्रेट इंप्रूवमेंट लाने के उद्देश्य से प्राचार्य एवं मेंटर क्लास टीचर्स के साथ विस्तृत चर्चा की।
एसडीएम हर्षल चौधरी ने विद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर तथा शिक्षण कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षकों से सुझाव लेकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान शिक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा छात्रों की सीखने की क्षमता में निरंतर सुधार लाने के लिए प्रेरित किया गया। एसडीएम ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार से ही विद्यार्थियों का भविष्य सशक्त बनाया जा सकता है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने एसडीएम द्वारा दिए गए मार्गदर्शन का पालन करने का आश्वासन दिया।



