मध्य प्रदेश
जलते चूल्हे में गिरने से 44 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह जलागंभीर अवस्था में सागर मेडिकल रेफर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज ।तहसील अंतर्गत ग्राम झिरिया चौका में सुबह के समय घर में जल रहे चूल्हे के पास 44 वर्षीय व्यक्ति हरिकिशन पुत्र दरयाव सिंह को अचानक चक्कर आने से वह जलते चूल्हे में गिर पड़ा जिससे उसके कपड़ों और शरीर के अन्य हिस्सों में आग लग गई चीख पुकार सुनकर घर के लोगों ने आग बुझाई और सिविल अस्पताल लेकर आए । डॉक्टर नितिन तोमर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद 63 प्रतिशत जल चुके हरिकिशन को सागर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।
सूचना पर पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।



