विकास यादव ने लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर ‘संसद भवन’ में दी दस्तक

केंद्रीय मंत्री के सानिध्य में लिया संसदीय अनुभव
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जिले के ग्रामीण अंचलों से निकलकर युवा समाजसेवी विकास यादव ने राष्ट्रीय पटल पर कटनी जिले का नाम रोशन किया। ग्राम पंचायत पठरा के ब्लॉक बड़वारा से आने वाले विकास यादव कई सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। साथ ही नई दिल्ली स्थित संसद भवन का भ्रमण किया। यह गौरवपूर्ण अवसर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सानिध्य में प्राप्त हुआ।
संसदीय कार्यवाही का बारीकी से किया अध्ययन भ्रमण के दौरान युवा विकास ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की कार्यप्रणाली और संसद के सत्र की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा और बारीकी से उसका अध्ययन किया। राष्ट्रहित के कार्यों और संसदीय परंपराओं को समझना विकास यादव के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।
क्षेत्र में हर्ष का माहौल
ग्रामीण पृष्ठभूमि से आए युवा की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। यह कटनी जिले के लिए गर्व का क्षण है कि यहाँ के युवा देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था को करीब से जानने और समझने के लिए आगे आ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने विकास यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।



