मध्य प्रदेशराजनीति

मृत्यु अटल है, लेकिन अटल अमर हैं : श्याम साहू

सिलवानी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती के अवसर पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया गया।
साथ ही स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जीवन काल के ऊपर प्रदर्शनी का आयोजन भी हुआ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन एवं सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी भारतीय राजनीति के इतिहास के एकमात्र ऐसे नेता हुए है जो कि विपक्ष के नेताओं के भी प्रिय रहे हैं। विपक्षी नेताओं के साथ उनका मतभेद जरूर था लेकिन मनभेद कभी नहीं हुआ। सब के चहेते और विरोधियों का भी दिल जीत लेने वाले बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी अटल बिहारी वाजपेयी का सार्वजनिक जीवन सादगी भरा और बेदाग रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभोर जैन ने कहा कि लोक कल्याणकारी प्रधानमंत्री 1999 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी और इस सरकार ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। इन पांच सालों में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने देश के गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की। अटल सरकार ने भारत के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की शुरुआत की। यही नहीं, प्रधानमंत्री सड़क परियोजना के जरिए देशभर के गांवों को मुख्य संपर्क पथ से जोड़ने, स्कूल चलो अभियान जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की। अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे वो राजनीति में ईमानदारी जन कल्याण एवं आमजन की चिंता करने वाले राजनेता थे।
इस अवसर पर इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम भाजपा नेता विभोर नायक वरिष्ठ भाजपा नेता संजय मस्ताना भाजपा जिला मंत्री संदीप शर्मा मोनू मंतबर पाषर्द प्रदीप कुशवाहा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अजमेर यादव हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव सोनी, राजेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button