सिलौंडी टीम ने जीता विधायक कप का फाइनल मैच

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौड़ी क्षेत्र में विधायक कप क्रिकेट का फाइनल मुकाबला रोमांचक और उत्साह से भरपूर रहा। सिलौंडी खेल मैदान में गुरुवार को फाइनल मैच में मेज़बान सिलौंडी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाली टीम को 60 रन से पराजित कर विधायक कप पर कब्जा किया ।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिलौंडी टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 176 रनों का स्कोर खड़ा किया । टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पाली के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा । लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाली की टीम ने सिलौंडी के सटीक गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 116 रनों पर सिमट गई।
मैच के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, भाजपा जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, सरपंच पंचों संतोष कुमार, उपसरपंच राहुल राय एवं वरिष्ठ अतिथि विजय गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, सरपंच संतोष कुमार एवं उपसरपंच राहुल राय की ओर से विजेता सिलौंडी टीम को 30 हजार रुपये नकद एवं आकर्षक शील्ड प्रदान की गई, वहीं उपविजेता पाली टीम को भी सम्मानित किया गया । विधायक कप के मैच ऑफ द सीरीज का पुरस्कार शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रवण अवस्थी ‘फौजी’ को प्रदान किया गया, जिन्हें श्रीराम कृषि केंद्र की ओर से विशेष शील्ड भेंट की गई।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अरविंद तिवारी, राकेश दुबे, न्यू स्टार टीम के कप्तान संतोष काछी, सौरभ सेन, जनपद पंचायत सदस्य अटल बिहारी वाजपेई, सचिव देव राज धनगर, सोशल मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ पत्रकार धीरज जैन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और हजारों दर्शक मौजूद रहे।



