मांझी समाज की बैठक, भगवान निषाद राज जयंती भव्य रूप से मनाने पर हुई चर्चा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। उमरियापान के मचखंडा मुहल्ला में मांझी, केवट, बर्मन समाज के गणमान्य जनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक में भगवान निषाद राज जयंती को इस वर्ष भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई ।
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर अपने-अपने सुझाव रखे । जयंती के अवसर पर शोभायात्रा, पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समाजिक एकता को मजबूत करने वाले आयोजन करने पर सहमति बनी । साथ ही समाज के इतिहास, संस्कृति और भगवान निषाद राज के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
गणमान्य वक्ताओं ने कहा कि भगवान निषाद राज जयंती समाज के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है, जिसे पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ मनाया जाएगा। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ।
अंत में सभी उपस्थित जनों ने समाज की एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया ।



