नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय का कटा जेल वारंट

छिंदवाड़ा न्यायालय ने भेजा जेल
फेसबुक में आत्महत्या की धमकी भी काम नहीं आई
छिंदवाड़ा । जिले के परासिया क्षेत्र में बुधवार दोपहर उस समय हलचल मच गई, जब विनोद मालवीय को विशेष न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दे दिए गए।
मामला चांदामेटा निवासी एक महिला की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मालवीय के विरुद्ध Scheduled Castes and Scheduled Tribes (Prevention of Atrocities) Act, 1989 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया था।
बुधवार को आरोपी को विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) सुदीप मिश्रा की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जेल वारंट जारी करने के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मालवीय को कड़ी सुरक्षा के बीच वाहन में बैठाकर जिला जेल पहुंचाया और विधिवत दाखिल कराया।
न्यायालय परिसर में जैसे ही मालवीय को लाया गया, वहां हलचल बढ़ गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल पहले से ही सतर्क तैनात रहा। पेशी से लेकर जेल रवाना किए जाने तक पूरी कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न की गई।
फिलहाल प्रकरण की आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
*इसके पूर्व भी जेल यात्रा कर चुके हैं विनोद मानवीय*
पिछले सप्ताह थाना परासिया में इनके विरुद्ध एक और महिला द्वारा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। अभी तीन आईटी एक्ट सहित तीन सट्टा एक्ट के गंभीर प्रकरण के तहत मामला दर्ज है। भारतीय जनता पार्टी ने 6 वर्ष के लिए अनुशासनहीनता के चलते निष्कासित किया हुआ है।



