जन सरोकार से रोजगार तक,कौशल एवं रोजगार शिविर का आयोजन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय सीताराम पैलेस मे 18 फरवरी 2026 बुधवार को एक दिवसीय रोजगारोन्मुखी मार्गदर्शन शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि ब्रजबिहारी पटैरिया विधायक देवरी, दक्षिण वनमण्डल अधिकारी सागर के निर्देशन एवं जय प्रकाश प्रोवेशनर आईएफएस, स्वास्तिक यदुवंशी प्रोवेशनर आईएफएस एवं रेखा पटेल उपवनमण्डल अधिकारी देवरी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र गौरझामर के अंतर्गत परिक्षेत्र अधिकारी दीपांकर सिंह द्वारा सीताराम पैलेस में कौशल एवं रोजगार शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विशेषकर वन परिक्षेत्र गौरझामर एवं देवरी के अंतर्गत आने वाले समीपस्थ ग्रामों से आये युवा महिला/पुरूषों को रोजगारोन्मुखी अवसर के संबंध में एलएंडटी , टाटा मोटर्स, टाटा इलैक्टा्निक्स तथा Fox Corn कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा विस्तार से समझाया उक्त कार्यक्रम में लगभग 375 महिला/पुरूष उपस्थित रहे।



