मध्य प्रदेश

संकल्प से समाधान शिविर में अनुपस्थित 6 विभागों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

मृगांचल एक्सप्रेस खबर का असर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद क्षेत्र के सिलौंडी में आयोजित संकल्प से समाधान योजना के शिविर में कई विभागों की अनुपस्थिति को लेकर मृगांचल एक्सप्रेस में प्रकाशित की खबर का असर दिखाई दिया है ।
खबर प्रकाशित होने के बाद ढीमरखेड़ा जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम को सूचना दी और शिविर से अनुपस्थित रहे सभी 6 विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है । अधिकारियों से पूछा गया है कि आखिर शिविर जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति क्यों नहीं रही।
प्रशासन ने संबंधित विभागों से शीघ्र स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं । शिविर में विभागों की अनुपस्थिति के कारण कई समस्याओं का समाधान नहीं हो सका था ।
गौरतलब है कि शासन द्वारा संचालित संकल्प से समाधान योजना के तहत लगाए जा रहे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है । ऐसे में विभागों की अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही माना जा रहा है ।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस नोटिस का क्या जवाब देते हैं और आगे ऐसी स्थिति दोबारा न हो इसके लिए क्या कदम उठाए जाते हैं ।

Related Articles

Back to top button