मध्य प्रदेशराजनीति

सिलौंडी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न

कार्यकर्ताओं ने लिया निस्वार्थ सेवा का संकल्प
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी के सिलौंडी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा साथी शामिल हुए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से वरिष्ठ वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और कार्यशैली की विस्तृत जानकारी दी । प्रमुख वक्ताओं में विजय दुबे (उमरियापान), सुरेश राय (सिलौंडी), राजा चौरसिया (उमरियापान), सुनील उपाध्याय (कटनी), विजय गुप्ता (कटनी), रंजना राय (नेगाई), अमित राय (सिलौंडी), गणेश साहू (नेगाई), रामलोचन राय (नेगाई), किशन राय (सिलौंडी) एवं सुशील साहू (सिलौंडी) शामिल रहे ।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने पार्टी के पांच प्रमुख आधार सूत्रों पर विशेष जोर दिया—
ग्रोथ (विकास): समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास
गुड गवर्नेंस (सुशासन): पारदर्शी और जवाबदेह शासन
गुडविल (शुभेच्छा): सामाजिक समरसता और एकता
गारंटी (भरोसा): योजनाओं और वादों पर विश्वास
गरीब कल्याण: वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य
वक्ताओं ने कहा कि इन मूल सिद्धांतों के आधार पर पार्टी देश और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला एवं मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button