केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया आमंत्रण

सिलवानी। जिला साहू समाज रायसेन (मध्य प्रदेश तेलिक साहू सभा) के तत्वाधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन इस वर्ष 20 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राम खेरी जयपुरा में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन इस बार अपने 39वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
सम्मेलन को लेकर साहू समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और समाज के लोग घर-घर जाकर आमंत्रण दे रहे हैं।
इसी कड़ी में मंगलवार को साहू समाज के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, रायसेन जिला साहू समाज अध्यक्ष केशराम साहू , प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार साहू, तहसील अध्यक्ष रेवाराम साहू (बम्हौरी), गोबिंद साहू (बम्हौरी) तथा युवा जिला अध्यक्ष शिव कुमार साहू (कुण्डली) सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
साहू समाज के इस सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता को बढ़ावा देना एवं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। हर वर्ष बड़ी संख्या में जोड़े इस आयोजन में परिणय सूत्र में बंधते हैं, जिससे समाज में आपसी सहयोग और समरसता का संदेश प्रसारित होता है।



