मध्य प्रदेशराजनीति

बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को विधानसभा समितियों में मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को मध्यप्रदेश विधानसभा की महत्वपूर्ण समितियों में सदस्य नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है । उन्हें विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति तथा आचरण समिति का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है ।
इस अवसर पर उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, विजय दुबे, राजेश ब्यौहार, राजा चौरसिया, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, शैंकी चौरसिया, प्रमोद असाटी, प्रदीप चौरसिया, यतेन्द्र गौतम, धर्मेंद्र गौतम, अनिल सिंह बागरी, जितेंद्र अरोरा, बसंत चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, दिनेश असाटी, अंकित झारिया, जगमोहन चौरसिया, वैभव चौरसिया, महनेर सरपंच राकेश दाहिया, संदीप सोनी, सहित मंडल के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ अब विधानसभा की समितियों में भी मिलेगा, जिससे जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा ।
पदाधिकारियों ने कहा कि यह नियुक्ति क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और इससे बड़वारा विधानसभा क्षेत्र की आवाज और अधिक मजबूती से प्रदेश स्तर पर उठेगी।

Related Articles

Back to top button