शौर्य यात्रा कार्यक्रम के चलते ग्राम थाला दिघावन में बैठक संपन्न

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले की ग्राम पंचायत थाला दिघावन में आगामी भोपाल में होने वाले शौर्य यात्रा कार्यक्रम के चलते बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय लोधी लोधा क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल के साथ सामाजिक बंधु शामिल हुए रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गांधी चौक बाजार में बैठक रखी गई, जिसमें अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजा हिरदेशाह लोधी की शौर्य यात्रा समाज की एकता गौरवशाली इतिहास एवं युवा पीढ़ी में प्रेरणा का संचार करने का एक महत्वपूर्ण अभियान है।
जालम सिंह पटेल ने कहा कि यह यात्रा केवल एक समाज का आयोजन नहीं है बल्कि राजा हिरदेशाह के उस साहस को नमन का जरिया है जिन्होंने अंग्रेजो के दांत खट्टे कर दिए थे,बैठक में ग्राम थाला दिघावन सहित आसपास के क्षेत्र के समाज जन बड़ी संख्या में मौजूद थे सभी समाज बंधुओ एवं बाहर से आए अतिथियों का भोपाल सिंह लोधी ने आभार व्यक्त किया।



