मध्य प्रदेश

झोपड़ी में भीषण आग: 3 मवेशियों की मौत, कई पेड़ जलकर खाक

सिलवानी। नगर के सागर मार्ग स्थित त्रिमूर्ति मंदिर के पास शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां सड़क किनारे बनी झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें बंधे तीन मवेशी जिंदा जल गए, वहीं आसपास के कई पेड़ भी इसकी चपेट में आकर खाक हो गए।
बताया जा रहा है कि झोपड़ियों में बड़ी मात्रा में सूखा भूसा रखा हुआ था और पास ही गाय-बछड़े बंधे थे। आग लगते ही भूसे ने तुरंत लपट पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मवेशियों को बचाने का मौका नहीं मिल सका।
घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर परिषद सिलवानी की छोटी और बड़ी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिसने स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया। हालांकि आग बुझने तक काफी नुकसान हो चुका था।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार सूखे भूसे के कारण आग तेजी से फैली। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए

Related Articles

Back to top button