मध्य प्रदेश
संजय यादव, 10वीं में 68.6% अंक हासिल किए

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौंडी शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र संजय यादव ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 68.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि यादव समाज का भी नाम गौरवान्वित किया है ।
संजय यादव, स्वर्गीय कृष्ण कुमार यादव के पुत्र हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की ।
संजय ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता आशा यादव की अथक मेहनत, मार्गदर्शन एवं गुरुजनों के सहयोग को दिया है । उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
संजय यादव की इस सफलता पर परिवारजनों में हर्ष का माहौल है । सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



