मध्य प्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदी सफाई व श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश

सिलवानी। जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण (28 मार्च से 4 जून) के अंतर्गत ब्लॉक सिलवानी के सेक्टर क्रमांक 01 चंदन पिपालिया क्षेत्र में जल संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।ग्राम बेरखेड़ी में कासिया नदी पर नवांकुर संस्था ग्राम पटना विकास प्रस्फुटन समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति झामर के संयुक्त तत्वावधान में नदी के गहरीकरण और साफ-सफाई के लिए दो घंटे का श्रमदान किया गया। साथ ही ग्रामीणों की सहभागिता से जल चौपाल का आयोजन कर जल संरक्षण के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई।चौपाल में उपस्थित लोगों को संदेश दिया गया कि जल का उपयोग आवश्यकता के अनुसार ही करें और व्यर्थ बहने से रोकें। जल को संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए समितियों से गांव के प्रमुख स्थानों पर दीवार लेखन करने का आग्रह किया गया।कार्यक्रम के दौरान पशु-पक्षियों के लिए जल पात्र की व्यवस्था करने और घरों तथा पेड़ों के आसपास पानी रखने की अपील भी की गई, ताकि भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं को राहत मिल सके।इस श्रमदान कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक वीरेंद्र यादव सहित ग्रामीण सदस्य धन सिंह आदिवासी, धीर सिंह आदिवासी, वृंदावन आदिवासी, महेंद्र कुशवाहा (नवांकुर सह सचिव), राधेश्याम आदिवासी, अंतराम आदिवासी, वेणी सिंह, अभिषेक बर्करे, पप्पू उइकेय, काशी राम आदिवासी सहित समिति के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button