मध्य प्रदेश

कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने चंदनपिपलिया में स्वगणना कार्य का लिया जायजा

सिलवानी। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने जनपद क्षेत्र के ग्राम चंदनपिपलिया का दौरा कर जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नागरिकों द्वारा पोर्टल पर भरे जा रहे स्वगणना फॉर्म की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि जनगणना कार्य समयबद्ध और प्रभावी रूप से पूर्ण हो सके।कलेक्टर विश्वकर्मा ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वगणना के प्रति प्रोत्साहित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button