मध्य प्रदेश

देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग

दामोदर यादव का पुतला दहन किया

बेगमगंज । सनातन धर्म के देवी देवताओं एवं साधु -संतों के संबंध में अभद्र टिप्पणी करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले एवं सनातन धर्म के साधु संतों पर लगातार अभद्रता के शब्दों से अपमान करने वाले तथाकथित विधर्मी दामोदर प्रसाद यादव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर बागेश्वर सुंदरकांड मंडल ग्रामीण सियावास द्वारा नगर नया बसटेंड पर जमकर नारे बाजी करते हुए दामोदर यादव का पुतला जलाया एंव एसडीएम को ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।कार्यवाही नहीं होने की दशा में उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है।गुरुवार को एसडीएम सौरभ मिश्रा को बागेश्वर सुंदर कांड मंडल द्वारा एक ज्ञापन देकर सनातन धर्म के साधु संतों एवं देवी देवताओं के विरुद्ध लगातार अभद्र टिप्पणी करने वाले तथा समाज विरोधी दामोदर प्रसाद यादव के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने एवं देवी देवताओं के अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की गई है।ज्ञापन देने वाले सनातनधर्मियों ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे

Related Articles

Back to top button