कृषि

स्लॉट बुकिंग में तकनीकी दिक्कत, किसान परेशान, गेहूं खरीदी व्यवस्था पर उठे सवाल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी

जबेरा (दमोह) — जिले के जबेरा क्षेत्र सहित आसपास के गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं खरीदी शुरू हुए लगभग एक माह बीत जाने के बावजूद कई किसान अब तक अपनी उपज केंद्रों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह स्लॉट बुकिंग में आ रही तकनीकी समस्या और धीमा सर्वर बताया जा रहा है।सरकार द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार किसानों को पहले पंजीयन कराना होता है, जिसके बाद उपज बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग अनिवार्य है। लेकिन बड़े खातेदार किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनका स्लॉट ही बुक नहीं हो पा रहा। किसानों का आरोप है कि सर्वर धीमा होने के कारण 70 क्विंटल से अधिक उपज वाले किसानों की बुकिंग नहीं हो रही है।किसानों का कहना है कि जब तक स्लॉट बुकिंग नहीं होती, वे अपनी फसल उपार्जन केंद्र तक नहीं ले जा सकते। इससे उनकी उपज घरों और गोदामों में पड़ी हुई है, जबकि समय निकलता जा रहा है। मजबूरी में कई किसान अपनी फसल व्यापारियों को कम दामों पर बेचने को विवश हैं।स्थानीय किसानों ने बताया कि इस समस्या के कारण आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सर्वर की समस्या दूर कर बड़े किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।किसानों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button