मध्य प्रदेश

सिलवानी नगर में जनगणना कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों ने ली प्रगति की जानकारी

सिलवानी। नगर क्षेत्र में संचालित जनगणना कार्य का निरीक्षण शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया। सिलवानी नगरी क्षेत्र में कुल 37 गणना ब्लॉकों में जनगणना का कार्य 27 प्रगणकों एवं 5 सुपरवाइजरों के माध्यम से 1 मई से 30 जून 2026 तक किया जाना निर्धारित है।
इसी क्रम में आज दिनांक 2 मई को अपर कलेक्टर उपाध्याय एवं एसडीएम हर्षल चौधरी ने नगर भ्रमण के दौरान नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋषिकांत यादव से जनगणना कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 1 के गणना ब्लॉक तथा वार्ड क्रमांक 3 के आमपानी टोला क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यहां प्रगणक नारायण मेहरा एवं सुपरवाइजर नरेश रघुवंशी द्वारा किए जा रहे जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्य की गति और गुणवत्ता को बनाए रखने के निर्देश दिए तथा समयसीमा के भीतर जनगणना कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button