मध्य प्रदेश

कटनी जिले में शामिल हो रैपुरा एवं शाहनगर तहसील: करण सिंह

प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के समक्ष मांग, उमरिया जिले के इंदवार, चिल्हारी हल्के को कटनी में शामिल हो

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । मध्य प्रदेश शासन की तरफ से परिसीमन आयोग का गठन किया गया है जो पहली बार कटनी आये हैं हर तहसील क्षेत्र में पुनर्गठन के संबंध में चर्चा की जाएगी तद संबंध में जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा प्रभारी करण सिंह चौहान ने प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग को पत्र के माध्यम से कटनी जिले की भौगोलिक स्थिति के संबंध में अवगत कराया है कि कटनी एवं पन्ना एवं उमरिया जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पन्ना जिले की तहसील शाहनगर एवं रैपुरा क्षेत्र के नागरिकों को कटनी शहर के नजदीक पड़ता है इस क्षेत्र के नागरिकों का सारा व्यापार कटनी से होता है उसे कटनी जिले में शामिल किया जाए।इसी प्रकार उमरिया जिले की मानपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल इंदवार, चिल्हारी क्षेत्र के नागरिकों के बच्चों का एजुकेशन व्यापार कटनी जिले की बरही तहसील मुख्यालय नजदीक होने के कारण में होता है।उपरोक्त क्षेत्रों के नागरिकों को प्राकृतिक तौर पर नदी नाले को पार कर जिला एवं स्टेट हाईवे से कटनी मुख्यालय पहुंचना सुलभ है इन क्षेत्रों के नागरिक को कटनी के रेलवे स्टेशन नजदीक पड़ते है इसलिए उक्त क्षेत्र को कटनी जिले में सम्मिलित किया जाना आवश्यक है।पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने प्रशासनिक इकाई आयोग मध्य प्रदेश से आग्रह किया है कि हमारे प्रस्ताव पर जरूर परीक्षण करायें और अगर मापदंडों में यह क्षेत्र कटनी जिले में शामिल होंने योग्य होंगे तो उस पर उचित कार्रवाई हेतु निर्णय लिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button