मध्य प्रदेश

सिलवानी नगरीय निकाय में मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण ​

रायसेन । जिले में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य किया जा रहा है। रायसेन जिले के सिलवानी नगरीय निकाय में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण (House Listing) और आवास गणना (Housing Census) का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सिलवानी निकाय क्षेत्र को कुल 37 गणना ब्लॉकों (HLBs) में विभाजित किया गया था। इन सभी ब्लॉकों में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करने और परिवारों के आवास संबंधी आंकड़ों को संकलित करने का कार्य किया जा रहा था। सिलवानी निकाय में गुरुवार को शत् प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा सुल्तानपुर ग्रामीण क्षेत्र 94.9 प्रतिशत और बाड़ी ग्रामीण क्षेत्र में 93.79 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button