अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिलवानी ने फूका बीयू कुलपति का पुतला

सिलवानी। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में गुरुवार से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। एबीवीपी के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि विवि में परीक्षा परिणामों में देरी, भर्ती प्रक्रिया लंबित रहने और पीएचडी प्रवेश परीक्षाएं नहीं होने से छात्र परेशान हैं। एमबीए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर समेत कई पीजी कोर्सों के परिणाम और पुनर्मूल्यांकन के नतीजे लंबित है। परिषद ने विश्वविद्यालय में अकादमिक और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए कुलगुरु के इस्तीफे की मांग की है। साथ ही राज्य सरकार से विश्वविद्यालय में धारा-52 लागू कर प्रशासन को अपने नियंत्रण में लेने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कुलगुरु कार्यालय के सामने टेंट लगाकर प्रदर्शन शुरू किया परंतु कुलगुरु अभी तक गायब है जिसके करण विद्यार्थी परिषद ने अपने आंदोलन को आगे बड़ाते हुए सभी इकाई में शुक्रवार को कुलपति का पुतला दहन किया। जिसके तहत सिलवानी इकाई ने कुलपति के विरोध में नारे लगाते हुए कुलपति का पुतला दहन किया। जिसमें परिषद कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।


