मध्य प्रदेश

सिलवानी नगर परिषद में प्रशासनिक फेरबदल, सीएमओ ऋषिकांत यादव का तबादला

सिलवानी। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत सिलवानी नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ऋषिकांत यादव का स्थानांतरण कर उन्हें नगर परिषद सींगोली, जिला नीमच पदस्थ किया गया है।
वहीं नगर परिषद चीचली में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश मिश्रा को सिलवानी नगर परिषद का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद नगर परिषद सिलवानी में नए नेतृत्व के साथ विकास एवं जनहित के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
ऋषिकांत यादव के कार्यकाल में नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को लेकर कई पहल की गईं। उनके स्थानांतरण के बाद अब राकेश मिश्रा सिलवानी नगर परिषद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Related Articles

Back to top button