मध्य प्रदेश

पथवारी में मनाया गया 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सामुहिक योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को ग्राम पंचायत पथवारी के शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पथवारी, शासकीय माध्यमिक शाला पथवारी एवं भाजपा मंडल विलायत कलां के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसमें सूर्य नमस्कार, गायत्री मंत्र, शांति मंत्र एवं विभिन्न योगासन कराए गए । योग प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया । इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने “सभी योग करें, सभी निरोग रहें” का सामूहिक संकल्प लेकर प्रतिदिन योग करने की शपथ भी ली ।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक नंदनी वाटिया, भाजपा मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र गोस्वामी, कार्यालय मंत्री भूपेश कांत मिश्रा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष गणेशपुरी गोस्वामी, सचिव शिवराज केवट, सरपंच प्रतिनिधि अमर राज सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत सचिव तिलक राज सिंह सोलंकी, शासकीय माध्यमिक शाला के प्राचार्य जगदंबा प्रसाद तिवारी, शासकीय प्राथमिक शाला झिरिया टोला के प्रधानाध्यापक मिथिलेश पुरी गोस्वामी, युवा समाजसेवी उमेश यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शुभा गोस्वामी, सहायिका विद्या मार्को, भूतपूर्व उपसरपंच रमई लाल यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा नारदपुरी गोस्वामी, रामकुमार सिंह, बिहारी लाल यादव, सोहन कुमार भुमिया, सुनील कुमार भुमिया, सत्येंद्र कुमार यादव, अर्जुन यादव, अंकित यादव, बंसीलाल भुमिया, कमलेश कुमार भुमिया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, पालकगण एवं ग्रामवासी कार्यक्रम में शामिल हुए ।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया ।

Related Articles

Back to top button