मध्य प्रदेश

तीन युवा अग्निवीरो का नगर में हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । छः माह का सफल प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने गांव लौटे तीन अग्निवीर युवाओं का नगर बेगमगंज में उनके परिजनों, माता पिता ने फूल माला पहना कर तिलक किया इस दौरान तीनों युवा अपने अपने माता पिता भाई बहन से गले मिल कर भावुक हुए और अपने आंसू नहीं रोक पाए सोमवार को संगीत सृजन स्टूडियो बेगमगंज में बिहारी अहिरवार ने तीनों युवाओं की आरती उतारकर फूल माला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया उनके कोच राहुल कुशवाहा बीरसिंह, वीरा भैया की अगुआई में डोल नगाड़ों के साथ स्वागत रैली निकाली गई जो सांदीपनी स्कूल में संचालित खेलकूद एकेडमी में कार्यक्रम के रूप में परिवर्तित हुई जहां पर बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे फौजी राजू सिंह और इन फौजी युवा अग्निवीरो के कोच राहुल कुशवाहा बीरसिंह, वीरा भैया ने फूल माला पहना कर स्वागत किया इस दौरान तीनों युवा अग्निवीरो ने अपने छः माह के प्रशिक्षण के अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और मानसिक मजबूती पर ध्यान केन्द्रित करने का सुझाव दिया गया उन्होंने युवाओं को नशा मुक्त रहने का संदेश दिया ग्राम सुनेहरा के चंद्रभान विश्वकर्मा को मथुरा, ग्राम मरखंडी के अनुराग जैन को असम और सागौनी के पुष्पेंद्र लोधी को दिल्ली में तैनात किया गया है इनकी इस उपलब्धि पर उनके परिजन ईष्ट मित्रों सहित सभी शुभ चिंतकों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button