पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। आंखों में लाल मिर्च झोंककर लूटपाट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
करीब 11 दिन पहले अमित अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम सागौनी उमरिया साथ रात करीब 8 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहा था। ओसवाल वेयरहाउस के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उसकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंककर मोटरसाइकिल पर डंडा मारते हुए उसका ओप्पो कंपनी का मोबाइल, नगद एवं एक चांदी का कड़ा लूट लिया था । पुलिस ने बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया था।
वहीं दूसरी घटना करीब 5 दिन पहले घटित हुई जब कांति जैन पति विनोद कुमार जैन, उम्र 65 वर्ष, निवासी महामाई का बाग, भोपाल , बेगमगंज में विवाह समारोह में शामिल हैकर रात करीब पौने बारह बजे पुराने बस स्टैंड से घर जाते समय मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके गले से आर्टिफिशियल (बेनटेक्स) चैन झपटकर फरार हो गए थे। दोनों प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजीव उईके द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा आसपास के लोगो से पूछताछ, मुखबिर सूचना एवं सतत पतारसी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दोनों घटनाओं में अपना अपराध स्वीकार किया है।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटा गया एक चांदी का कड़ा, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, आर्टिफिशियल चैन तथा वारदात में प्रयुक्त लाल मिर्च पाउडर बरामद कर जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में
छगन उर्फ सुनील पवार पिता देवराव पवार, उम्र 31 वर्ष, निवासी परतोर, थाना परतोर, जि. जालना (महाराष्ट्र)
विजय उर्फ छलिया मोगिया पिता गोपीनाथ मोगिया, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम गुलगांव, थाना सांची, जिला रायसेन शामिल हैं।
आरोपियों को पकड़ने में सराहनीय भूमिका
उपनिरीक्षक विनोद इक्का, उपनिरीक्षक संदीप पवार, सहायक उपनिरीक्षक संतोष गीद, प्रधान आरक्षक राहुल चौरसे, आरक्षक मो. शम्स, सौरभ राजपूत, अजय राणा, पूरन मीना, भरत, सोहन सिंह, राहुल मिश्रा एवं चालक आरक्षक दीपक विश्वकर्मा की रही।



