मध्य प्रदेश

पत्रकार और पुलिस की मदद से 11 वर्षीय विक्षिप्त बालिका पहुंची अपने घर तक।

बालिका के परिवार जनों ने किया पत्रकार और पुलिस का धन्यवाद
बरेली। अपने माता-पिता से बिछड़ी बालिका पहुंची अपने घर तक 30.6.2026 मंगलवार को पत्रकार मधुर राय द्वारा दिग्विजय परिसर के पास से विछिप्त बालिका ( जो कि अपने माता-पिता एवं घर परिवार वालों की कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी जो कि पत्रकार मधुर राय को दिग्विजय परिषद के पास मिली और जब जानकारी ली तो पता चला कि बालिका अपने माता-पिता से बिछड़ गई है।जिसको लेकर पत्रकार मधुर राय ने पुलिस को सूचना दी जिसे थाना बरेली में पदस्थ बाल कल्याण अधिकारी सउनि. रमेश खंडाग्रे, उनि मनोज धुर्वे, आर. 390 अनिल अहिरवार एवं पत्रकार मधुर राय के सहयोग से कस्बा बरेली के बस स्टैण्ड, चौराहा, मैन बाजार में पतारसी की तो विछिप्त बालिका पूनम के पिताजी जगदीश पिता तातूराम निवासी ग्राम चैनपुर को ढूंढकर सुपुर्द किया गया । बता दे कि पुलिस एवं पत्रकार मधुर राय द्वारा बच्ची के माता-पिता को ढूंढने का भरपूर प्रयास करते रहे जिसे करीब 2 घंटे तक बरेली एवं आसपास क्षेत्र में ले जाकर माता-पिता की खोज की तब कहीं जाकर 11 वर्षीय बालिका पूनम के परिवारजन मिले। परिवार एवं बच्ची एक दूसरे से मिलकर बहुत खुश हुए और पत्रकार मधुर राय एवं पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम बहुत परेशान हो गए थे) रायसेन पुलिस एवं पत्रकार मधुर राय ने आम जन से अपील है कि विछिप्त बालक/बालिका को घर से अन्यत्र स्थान पर ले जाते है तो अपना पता/मोबाईल नम्बर/पहचान पत्र विशेष बालक/बालिका को अवश्य देवे।

Related Articles

Back to top button