मध्य प्रदेश

अज्ञात युवक ने चाइनीस एप से ई रिक्शा को किया बंद

पुराना बस स्टैंड की घटना
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज के पुराना बस स्टैंड श्रीराम होटल के पास उस समय भीड़ एकत्रित हो गई जब किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई रिक्शा की बैटरी को एप के माध्यम से हैक कर दिया जिसके कारण ई रिक्शा चालू नहीं हो सका।
लोगों को चैनेलो के माध्यम से ज्ञात हुआ था कि ई रिक्शा की बैटरी हैक करने वाले मोबाइल पर आ रहे एप बैट बीएमएस और ईपोच लिओन को गूगल प्ले स्टोर व एप्पल एप स्टोर से हटाने के आदेश सरकार द्वारा दिए गए हैं। इस ऐप के इस्तेमाल से ई रिक्शा को दूर बैठे रिमोट से बंद कर दिया जाता है। वह नजारा पुराने बस स्टैंड पर लोगों के सामने आया तो भीड़ एकत्रित हो गई। आखिर इसके पीछे कौन सी टेक्नोलॉजी काम कर रही है जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
आपको बता दें कि बड़े शहरों में इस ऐप का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे ई रिक्शा चालक बहुत ज्यादा परेशान है। उनकी परेशानी को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।
इसके अलावा और भी कई एप इस तरह के आ रहे हैं जो लोगों को परेशानी का सवब बन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button