सीसी रोड नही बना तो ग्रामीणो ने गुस्से मे खोद डाली सडक

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । अस्पताल से भटुआ टोला तक तीन सौ मीटर लम्बा सीसी रोड नही बनाये जाने से वार्ड नंबर बीस के लोग खपा हो गये यही नही गुस्सा इतना परवान चढा की उन्होने आव देखा न ताव सडक को विरोध स्वरुप बीच मे ही खोद डाला उनका कहना है की इससे आवागमन प्रभावित होने पर शासन प्रशासन की नींद जरुर खुलेगी बता दे की लोकनिर्माण विभाग व्दारा मेंनरोड से सेंट्रल बैक घुसयाना वार्ड होते हुए शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरझामर तक का सीसी रोड का निर्माण हाल ही मे किया गया है जबकि वार्ड नम्बर बीस भटुआ टोला के लोगो को बताया गया था की बनने वाले रोड का निर्माण भटुआटोला तक किया जावेगे लेकिन निर्माण ऐजेन्सी लोक निर्माण विभाग व्दारा सीसी रोड का निर्माण महज अस्पताल तक करके छोड दिया है उसके आगे का रोड नही बनाने से लोगो का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया है लोगो का कहना है की जब तक रोड भटुआ टोला सुनारनदी तक नही बन जाता तब तक विरोध जारी रहेगा



