विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न, प्रांत बैठक की तैयारियों पर हुआ मंथन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला बैठक का आयोजन जिले में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में आगामी 7 अगस्त से आयोजित होने वाली प्रांत बैठक की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रांत सह संयोजक राहुल दुबे ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण, अनुशासन और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने आगामी प्रांत बैठक को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण मनोयोग के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
बैठक का समापन संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।



