मध्य प्रदेश

कुशवाहा समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, 12 सितंबर को लव-कुश जयंती मनाने का निर्णय

सिलवानी। कुशवाहा समाज सिलवानी नगर की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से समाज की विभिन्न इकाइयों एवं समितियों के पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में समाज के संगठन को सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से लखन कुशवाहा को नगर अध्यक्ष, हरिनारायण कुशवाहा को युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा बेगवा को धर्मशाला निर्माण समिति का अध्यक्ष तथा राघवेंद्र कुशवाहा ठेकेदार को लव-कुश जयंती आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 12 सितंबर 2026 को लव-कुश जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी रेवाराम कुशवाहा शिक्षक, नर्मदाप्रसाद कुशवाहा पूर्व जिला अध्यक्ष, धर्मदास कुशवाहा शिक्षक, राजेश कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप कुशवाहा पार्षद एवं जिला प्रवक्ता, बलराम कुशवाहा तहसील अध्यक्ष, नंदकिशोर कुशवाहा शिक्षक, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा भाजपा मंत्री, मोहन कुशवाहा ठेकेदार, राजेंद्र कुशवाहा पूर्व नगर अध्यक्ष, धनराज कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा पूर्व नगर अध्यक्ष, सोनू कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button