मध्य प्रदेश

बरेली क्षेत्र के युवाओं द्वारा लगातार सात दिनों से जारी हे भोजन वितरण कार्यक्रम

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। बारिश में भी जारी रहा भोजन वितरण कार्यक्रम युवा साथियों ने छाता लगाकर किसानों तक पहुचाया भोजन। शनिवार, रविवार को भी लगातार सातवें दिन छातेर- पिपरिया टोंगा- रजवाड़ा कोटपार गणेश बगलवाडॉ, भोडिया आदि मूंग खरीदी केंद्रो, माँ योगिनी वेयरहाउस छातेर पिपरिया, अमृता वेयरहाउस टोंगा, नैना वेयर हाउस कोटपार गणेश, शिव कृपा वेयरहाउस बगलवाड़ा, भोड़िया दिव्य ओमकार आदि वेयर हाउसो पर जाकर छटवे, सातवें दिन से अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों को भोजन वितरण किया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ साथियों के साथ ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत, शैलेंद्र सिंह राजपूत, अजय पाल सिंह राजपूत, शशिभूषण सिंह रघुवंशी, मंझले भैया, गंभीर सिंह ठाकुर बगलबाड़ा, मुकेश राय, बबलू भैया, सोनू धाकड़, वकील साहब, पार्थ धाकड़, शवेंद्र राजपूत, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अदनान निगार, विककी परते, छोटू ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष आदिवासी आदि के साथ ही कई युवाओं द्वारा यह भोजन वितरण कार्यक्रम पहल चलाई जा रही जिसकी लोग खूब सराहना कर रहे। ओर कई दिनों से खड़े अपनी मूंग की फसल की बारी इंतजार कर रहे किसानों ने भी यह भोजन वितरण कर रहे युवाओं को दुआएं देते हुए खूब सराहना की।

Related Articles

Back to top button