क्राइममध्य प्रदेश

साप्ताहिक बाजार में महिला से झपटमारी, आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल और 9 हजार रूपए बरामद, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। थाना उमरियापान पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर महिला से झपटमारी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झपटा गया रेडमी मोबाइल फोन और 9 हजार रुपये की नकदी बरामद की है ।
पुलिस के अनुसार 9 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे उमरियापान के साप्ताहिक बाजार में दुर्गावती पटेल के हाथ से एक व्यक्ति पॉलीथिन झपटकर फरार हो गया था । पॉलीथिन में रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन और 9 हजार रुपये रखे थे। शिकायत पर थाना उमरियापान में अपराध क्रमांक 244/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई ।
सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटना में गूढ़ा निवासी धनेन्द्र लोनी की संलिप्तता का पता लगाया । पुलिस ने धनेन्द्र लोनी पिता जानकी प्रसाद लोनी, निवासी गूढ़ा, थाना ढीमरखेड़ा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर झपटा गया मोबाइल फोन और 9 हजार रुपये बरामद किए गए ।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया ।
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र जायसवाल, उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक सतेन्द्र चौरसिया, नीलेश पटेल, मोहन मुबेल, रोहित झारिया, महिला आरक्षक दुर्गा शुक्ला सहित थाना स्टाफ एवं साइबर सेल कटनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button