मध्य प्रदेशराजनीति

महंगाई, खराब सड़कों और आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने किया मंथन

रवीन्द्र बाजपेयी के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने और जनमुद्दों पर आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । रविवार को उमरियापान मंडलम अध्यक्ष जयकुमार ‘मंकू’ चौरसिया के नेतृत्व में झंडा चौक स्थित गागा होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित हुई । बैठक में क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं, संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई ।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवीन्द्र बाजपेयी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत । उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजन के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और महंगाई, खराब सड़कों सहित क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को मजबूती के साथ उठाने का आह्वान किया ।
रवीन्द्र बाजपेयी ने कहा कि जनता की समस्याओं को केवल बैठक तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि उन्हें शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जाना चाहिए । उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया ।
बैठक में आगामी चुनाव को लेकर भी रणनीतिक चर्चा हुई । कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को चिन्हित कर उन्हें जनता के बीच प्रमुखता से उठाने तथा आने वाले दिनों में बड़े जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर विचार किया । बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने रवीन्द्र बाजपेयी के मार्गदर्शन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनके नेतृत्व में जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने की बात कही ।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर शिवकुमार चौरसिया, रवीन्द्र बाजपेई, सुखदेव चौरसिया, वनस्वरूप चौरसिया, राजू पाठक, सिद्धार्थ दीक्षित, स्वतंत्र चौरसिया, सुनील पटेल, अनु चौरसिया, मंकू चौरसिया, शंकर, सागर दीक्षित, सचिन पटेल, ओमप्रकाश चौरसिया, मनोज दमी चौरसिया, मिकी चौरसिया, गोलू चौरसिया, भजन बर्मन, लकी चौरसिया, मुकेश परोहा, सत्तू सोनी, मनोज चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
बैठक के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच पहुंच बढ़ाने तथा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया । बैठक में हुई संघात्मक एवं संगठनात्मक चर्चा को आगामी दिनों में कांग्रेस की गतिविधियों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया ।

Related Articles

Back to top button