किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

सिलवानी। ज्ञापन दिवस के अवसर पर भारतीय किसान संघ इकाई सिलवानी द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम राजस्व अधिकारी अलका सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसान संघ ने किसानों को आ रही समस्याओं से शासन एवं प्रशासन को अवगत कराते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों को कृषि कार्यों के दौरान विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। संघ ने किसानों के हित में संबंधित मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान किए जाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय किसान संघ के राघवेंद्र रावत, अजय कुमार मिश्रा, महेंद्र रघुवंशी, निरपत सिंह रघुवंशी, ब्लॉक मंत्री संदीप रघुवंशी, बृजेश गौर, सुरेंद्र गौर सहित बड़ी संख्या में किसान, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



