मध्य प्रदेश
शांति धाम तक रास्ता नही, नाराज परिजनों ने नेशनल हाइबे पर दाह संस्कार करने का किया प्रयास
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । मंगलवार को शांति धाम तक रास्ता नही होने से नाराज परिजनों ने नेशनल हाइबे पर दाह संस्कार करने का किया प्रयास।ग्राम बटेरा के पास हाइबे पर लगा जामग्राम खेरी मुगली ग्रामीणों ने शांति धाम तक सड़क नही होने से सड़क पर ही सजाई अर्थी। बरेली पुलिस की समझाइश पर नर्मदा नदी घाट पर अंतिम संस्कार करने को राजी हुए ग्रामीणकई सालों से ग्राम खेरी मुगली में शांति धाम तक सड़क नही है बारिश में होती है परेशानी।



