मध्य प्रदेश

जनसंदेश के साथ सेवा संकल्प यात्रा पहुंची सियरमऊरक्तदान शिविर में 12 यूनिट रक्तदान

पोषण किट वितरण एवं जनजातीय छात्र-छात्राओं से किया संवाद
सिलवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही जन सेवा संकल्प यात्रा सोमवार को ग्राम सियरमऊ पहुंची। यहां पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान आयोजित विभिन्न सेवा गतिविधियों में सहभागिता की गई। रक्तदान शिविर में 12 यूनिट रक्तदान किया गया। साथ ही पोषण किट का वितरण किया गया तथा जनजातीय छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी शिक्षा एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली गई।
इसके पश्चात आयोजित सेवा संवाद कार्यक्रम में यात्रा में शामिल युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी। कलश वाहन सहित अन्य वाहनों के माध्यम से करीब 30 युवा इस यात्रा में शामिल हैं।
यात्रा का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा उनसे आमजन के जीवन में आए बदलावों का जमीनी स्तर पर अध्ययन करना है। यात्रा के दौरान युवा हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं से मिले लाभ एवं उनके प्रभावों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही आमजन को शासन की योजनाओं की जानकारी देने, स्वच्छता एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने तथा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में गुजरात प्रदेश के कच्छ से सांसद विनोदभाई चावड़ा, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने सेवा संकल्प यात्रा के उद्देश्यों एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम पप्पू ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश खरे, विभोर नायक विक्रम शाह, सर्वेश खरे, मनोहर राजक, पुनीत समैया प्रदीप कुशवाहा पाषर्द बंशीलाल पुरते सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button