मध्य प्रदेश

मेरे सपनों का भारत’ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में हुआ आयोजन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए ।
विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा विकसित भारत की परिकल्पना जैसे विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अभिव्यक्त किया ।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिलाषा चौरसिया ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनमें सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी इसी श्रृंखला का हिस्सा है ।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर सोचने और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है ।

Related Articles

Back to top button